फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Yadav Mahasabha came out in protest against Etawah incident

Mahoba News: इटावा की घटना के विरोध में उतरी यादव महासभा

Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yadav Mahasabha came out in protest against Etawah incident
महोबा। जनपद इटावा में कथावाचकों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर यादव महासभा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मामले में दोषियाें पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अतिरिक्त एसडीएम राजकुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले 24 से अधिक कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सौंपे ज्ञापन में बताया कि इटावा के बकेवर में यादव समाज के कथावाचकों के साथ जाति के आधार पर दबंगों ने मारपीट, दुर्व्यवहार और अमानवीय कृत्य किया है। इस मामले के सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना के पीड़ितों को सरकार की ओर से मदद दिलाए जाने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष बृजगोपाल यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाए और अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को शामिल किया जाए। इस मौके पर भारत सिंह यादव, महेश कुमार यादव, रवि यादव, मनोज यादव, रविकांत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed