फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worker fell to death while drilling holes for blasting in the mountain

Mahoba News: पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय श्रमिक की गिरकर मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worker fell to death while drilling holes for blasting in the mountain
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के बूढ़ी गौहारी पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से नीचे गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। इस दौरान पहाड़ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना कबरई के रिवई सुनैचा गांव निवासी ठाकुरदीन कुशवाहा (36) पहाड़ में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह प्रतिदिन की तरह काम करने बूढ़ी गौहारी पहाड़ गया था। ब्लास्टिंग के लिए पहाड़ पर चढ़कर छेद करते समय ऊपर से पत्थर खिसक गया। जिससे वह नीचे जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। काम कर रहे अन्य श्रमिकों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड़ के ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरण श्रमिकों से काम कराते हैं। नियमों की अनदेखी के चलते श्रमिकों की मौत हो रही है। घटना से मृतक की पत्नी रामकुमारी व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed