फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Work began on cutting the bushes that had spread along the road.

Mahoba News: सड़क तक फैली झाड़ियों की कटाई का शुरू हुआ काम

Wed, 15 Oct 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Work began on cutting the bushes that had spread along the road.
महोबा। जिला मुख्यालय से क्षेत्र के काकुन हनुमान मंदिर को जोड़ने वाली बिलबई-बरातपहाड़ी सड़क को झाड़ियों से मुक्त करने का काम शुरू हो गया है। इससे सड़क चौड़ी नजर आ रही है। अब वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब तीन वर्ष पहले बिलबई-बरातपहाड़ी मार्ग का निर्माण कराया गया था। यह सड़क काकुन के हनुमान मंदिर के साथ ही आसपास के बिलबई, रैपुरा, बरी, भटेवर समेत क्षेत्र के 22 से अधिक गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। बारिश के दौरान इस सड़क पर दोनों ओर झाड़ियां उग आई थीं। इसके कारण सड़क हादसे हो रहे थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को अमर उजाला ने 30 सितंबर के अंक में झाड़ियों से ढंकी आधी सड़क, हो रहे हादसे, अफसर अनजान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया। बरातपहाड़ी गांव के मजरे के पास से इस कार्य की शुरुआत की गई। पीडब्ल्यूडी के जेई विनोद यादव कहना है कि एक-दो दिन में पूरी सड़क झाड़ियों से मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

----------
हादसों से मिलेगी निजात
महोबा। मंगलवार को बरी गांव के पास झाड़ियां कटने से खुश यहां के मुकेश शुक्ला, पुष्पेंद्र, अशोक पाराशर, दिनेश नगायच ने कहा कि यहां पर अक्सर सड़क हादसे हो रहे थे। अब सड़क काफी चौंड़ी दिखने लगी है। इससे सड़क हादसों से निजात मिलने की उम्मीद है। आवागमन भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed