फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman village head attacked in her house

Mahoba News: महिला ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर हमला

Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman village head attacked in her house
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ठठेवरा गांव की ग्राम प्रधान और उसके पति पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। घटना में उसके हेड कांस्टेबल पति समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठेवरा निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में गांव की ग्राम प्रधान है और उनके पति रामाधार हेड कांस्टेबल हैं। सात नवंबर की रात उसके घर में लोगों का खाना-पीना चल रहा था। इसी समय उनके गांव के चरन सिंह, हरेंद्र सिंह और सुगर सिंह ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर उसके पति ने मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडो व कुल्हाडी से हमला कर दिया। इससे रामाधार के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने के लिए आए भतीजे नेपाल और जेठ केर सिंह को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed