फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman tried to set fire by pouring petrol

ट्रांसफॉर्मर में खराबी से 60 गांव की 26 घंटे से बिजली गुल

Thu, 21 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman tried to set fire by pouring petrol
पनवाड़ी (महोबा)। पावर हाउस पनवाड़ी का ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से 60 गांवों में अंधेरा हो गया। गुरुवार को भी बिजली विभाग खराबी नहीं दूर करा सका। जिससे लोग दिनभर पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

पनवाड़ी पावर हाउस से कस्बे के अलावा नकरा, लोधीपुरा, खंगर्रा, तुर्रा, जखा, बुढ़ेरा, सिमरिया, अलीपुरा, देवगनपुरा, हैवतपुरा, कोहनिया, सारगपुरा, पहाड़िया, महुआ, इटौरा समेत 60 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की शाम करीब चार बजे बिजली चमकने से पावर हाउस में लगा मुख्य ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। जिससे सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। दो दिन बीतने के बाद भी बिजली नहीं आ सकी। ग्रामीण बसंत, नरेंद्र, संतोष, गोरेलाल आदि का कहना है कि बिजली के कारण पानी की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकी नंदन का कहना है कि पावर हाउस के बड़े ट्रांसफॉर्मर में बिजली गिरने व 33केवी ट्रांसफॉर्मर का तार टूटने से दिक्कत आई है। ट्रांसफॉर्मर व लाइन दुरुस्त कराई जा रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed