फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Wife stabbed to death with a trident accused who was out on parole suspected her of poisoning his food

महोबा मर्डर: त्रिशूल से गोदकर की पत्नी की हत्या, खाने में जहर मिलाने का था शक, आरोपी पैरोल पर आया था बाहर

Mon, 14 Sep 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 14 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

Mahoba Murder News: कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में 10 माह की मासूम नातिन की हत्या के जुर्म में सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सजायाफ्ता पति ने पैरोल पर बाहर आते ही पत्नी की त्रिशूल से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी कल्लन रैकवार को शक था कि उसकी पत्नी खाने में जहरीला पदार्थ मिला रही है। 

विज्ञापन
Mahoba Wife stabbed to death with a trident accused who was out on parole suspected her of poisoning his food
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में पैरोल पर घर आए उम्रकैद के सजायाफ्ता ने पत्नी की त्रिशूल से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि पत्नी उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिला रही है। वारदात के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रंगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी कल्लन रैकवार 10 माह की नातिन की हत्या के जुर्म में सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह पैरोल पर घर आया था। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी चंपा (48) से विवाद हो गया।

विज्ञापन





त्रिशूल से पत्नी पर हमला कर दिया
आरोप है कि खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने के शक में कल्लन ने त्रिशूल से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंपा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एएसपी वंदना सिंह और कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जहर मिलाने के शक में पति ने पत्नी की हत्या की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed