फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman killed in road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला की मौत

Thu, 27 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accidents
 जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सुगिरा निवासी रानी (40) पत्नी मोहन गुरुवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सुगिरा के पास सड़क पार कर रही थी, तभी कुलपहाड़ की तरह से आ रहे बाइक सवार युवकों ने महिला को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। खून से लथपथ हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  कस्बा चरखारी के मोहल्ला भैरवगंज निवासी अरविंद (32) पुत्र नारायण सिंह, अब्दुल रासिद (33) पुत्र अब्दुल खालिक बोलेरो से झांसी जा रहे थे। तभी सुगिरा गांव के पास अचानक एक जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई, जिससे बोलेरो सवार अरविंद व रासिद बुरी तरह घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अरविंद की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। इसी तरह कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरिंदा नाले के पास बाइक पलट जाने से बाइक सवार मुन्ना सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed