फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman gave birth to a child in a car in mahoba

महोबाः महिला ने कार में बच्चे को दिया जन्म

Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to a child in a car in mahoba
प्रसव कराने के बाद बच्चे को ट्रे में रखती चिकित्सक - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। हमीरपुर से परिजनों के साथ झांसी जा रही प्रसव पीड़ित महिला की कस्बे में अचानक गाड़ी खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराने से इनकार कर दिया। घंटों भटकने के बाद एक महिला चिकित्सक ने मौके पर जाकर गाड़ी में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के ग्राम गहरौली निवासी भावना पत्नी नरेंद्र राजपूत को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कार से झांसी ले जा रहे थे। पनवाड़ी कस्बे के पास अचानक गाड़ी खराब हो गई। गर्भवती की हालत खराब होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। वहां कर्मचारियों ने महिला को कुलपहाड़ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस पर परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन किसी ने भी उसे भर्ती नहीं किया। कस्बे में क्लीनिक चलाने वाली डॉ. प्रियंका को मामले की जानकारी हुई। इस पर वह सहायिका विनीता के साथ मौके पर पहुंचीं और गाड़ी में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। डॉ. प्रियंका दो माह पहले ही सरकारी डॉक्टर के तौर पर चयनित हुई हैं। उनकी एक अगस्त से हमीरपुर में ज्वाइनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक द्वारा किए गए कार्य की लोगों ने सराहना की। सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह का कहना है कि पनवाड़ी सीएचसी को कोविड इकाई बनाया गया है। वहां कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। संक्रमण को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने की व्यवस्था कुलपहाड़ में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed