फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven injured, including a youth, in road accidents.

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात घायल

Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven injured, including a youth, in road accidents.
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के चंदला गांव निवासी मुकेश (27) बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिरने पर उसे चोटें आईं। इसी तरह कसौरा निवासी समर, भटीपुरा निवासी कैफ, पुरा निवासी ममता, चिकासी निवासी रूपकुमार, बम्हौरीकलां निवासी कालीचरन और चरखारी निवासी भास्कर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भास्कर व कालीचरन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
युवती समेत चार ने खाया जहर, दो रेफर
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। शहर के मोहल्ला बलदेव नगर निवासी मोहिनी (22) बृहस्पतिवार की रात घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई जितेंद्र ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बहन ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह डढ़हतमाफ निवासी रामरतन (32), कसौरा निवासी आशिया (35) और गुढ़ा निवासी अंगूरी (36) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रामरतन व मोहिनी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। उधर, इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि युवती समेत चार लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed