फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ragini wins the poster competition.

Mahoba News: पोस्टर प्रतियोगिता में रागिनी ने मारी बाजी

Sat, 26 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ragini wins the poster competition.
फोटो 25 एमएएचपी 11 परिचय-पोस्टर दिखाते प्रतियोगिता के स्थान प्राप्त प्रतिभागी। संवाद
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। सबसे अच्छा पोस्टर बनाकर रागिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी व प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। प्राचार्य ने कहा कि सेवा और सद्भाव की भावना को मन में रखकर एक विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। प्रतियोगिता में रागिनी ने पहला, जनार्दन ने दूसरा व हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी हर्षिता, महक, संध्या, दीपांजलि और सचिन अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. मेराज खान, लोकेश चौरसिया, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, आशीष चौरसिया, मारुतिनंदन तिवारी, शशिकांत अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, शहनवाज खान, भावना साहू, अंजना श्रोतीय, सुनील कुमार, हरिकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed