फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deities' chariots taken out in procession at the Jalvihar Fair; flowers showered upon them.

Mahoba News: जलविहार मेले में निकले भगवान के विमान, बरसे फूल

Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deities' chariots taken out in procession at the Jalvihar Fair; flowers showered upon them.
फोटो 25 एमएएचपी 20 परिचय-ब्लॉक चरखारी के रिवई गांव में भगवान के विमान निकालते भक्त। संवाद
महोबा। विकासखंड चरखारी के रिवई गांव में भव्य शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय जलविहार मेले का शुभारंभ हो गया। पहले विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान निकाले गए। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जलविहार महोत्सव में पांच मंदिरों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जयकारों के बीच डीजे की धुन पर भक्त थिरकते चलते रहे। जगह-जगह भक्तों ने भगवान के विमानों की आरती उतारकर आर्शीवाद लिया। भगवान के सभी विमान छोटी तलैया पहुंचे। जहां विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ जल विहार कराया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभा यात्रा में श्रीपत पाल, रविंद्र कुमार, बृजेश द्विवेदी, नरेंद्र पटैरिया, विनोद सक्सेना समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

------------
एमडीएम का चावल बेचने ले जाते वीडियो वायरल
चरखारी (महोबा)। ब्लाॅक चरखारी क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालय से मिड-डे-मील का चावल बाजार में बेचने के लिए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनघौरा का बताया जा रहा है। जिसमें विद्यालय का ही एक छात्र दो बोरी चावल ई-रिक्शा में रखकर ले जाता नजर आ रहा है। कुछ ग्रामीणों के पूछने पर वह शिक्षक के कहने पर चावल बेचने ले जाने की बात कह रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच बीईओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed