फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman crushed to death by dumper, villagers block road by placing body on road

Mahoba News: डंपर से कुचलकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by dumper, villagers block road by placing body on road
महोबा। जिला मुख्यालय से जुड़े डहर्रा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत होने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनोंं ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

डहर्रा निवासी आशा (35) रविवार की सुबह करीब दस बजे घर से दूसरे मकान जा रही थी। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने महिला को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब डंपर चालक फरार हो गया। मृतका के पति चुनुवाद ने आरोप लगाया कि डंपर चालक शराब के नशे में था और ओवरलोड डंपर तेज गति से चला रहा था। इससे हादसा हुआ। आक्रोशित परिजनोंं व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई क्रशर प्लांट संचालित हैं। पूरे दिन ओवरलोड ट्रक सड़क से गुजरते हैं। कई बार प्रशासन से गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने और ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रामीण सड़क पर जाम लगाए रहे। इससे आवागमन बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम शिवध्यान पांडेय और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। तब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। सीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल्द ही गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। क्रशर संचालकों से बातचीत कर ट्रकों के आवागमन पर नियंत्रण लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed