फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife reached hospital with a dead snake in her hand, said it had bitten her husband

Mahoba News: हाथ में मृत सांप लेकर अस्पताल पहुंची पत्नी, बोली पति को इसी ने काटा

Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Wife reached hospital with a dead snake in her hand, said it had bitten her husband
जिला अस्पताल में पति को डसने वाले मृत सांप को दिखाती पत्नी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में पति को डसने वाले मृत सांप को दिखाती पत्नी। संवाद
महोबा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब नजारा दिखा। जब एक महिला हाथ में मृत सांप लेकर पहुंच गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को सांप दिखाते हुए बोली मेरे पति को इसी ने काटा है। यह देख डॉक्टर और कर्मचारी पहले तो चौंक गए बाद मेंं युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

ब्लॉक पनवाड़ी के घटेहरा गांव निवासी हरगोविंद (52) पशुबाड़े में सो रहा था। मंगलवार की सुबह उसे सांप ने डस लिया। नींद खुलने पर हरगोविंद ने सांप को डंडे से मार डाला। इसके बाद गांव के सपेरे से झाड़-फूक कराई। आराम न मिलने पर दोपहर के समय पत्नी राम ढकेली पति को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वह अपने साथ मरा हुआ सांप भी लाई। महिला ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. वरुण कुमार को मरा सांप दिखाते हुए कहा कि डॉक्टर साहब इसी ने मेरे पति को काटा है, जल्द इलाज कीजिए। तब युवक को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत सामान्य है।यह मामला अस्पताल स्टॉफ के साथ मरीजोंं और तीमारदारों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed