फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dengue in private lab, negative in government lab.

Mahoba News: प्राइवेट लैब में डेंगू, सरकारी में निगेटिव

Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dengue in private lab, negative in government lab.
हमीरपुर। बुखार से पीड़ित किशोरी की जब प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराई तो वह डेंगू संक्रमित निकली। हालांकि जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराकर फिर से एलाइजा जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिकित्सकों ने किशोरी को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया है। ऐसे में एक मरीज की दो अलग-अलग जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं डेंगू संक्रमित एक और बालिका वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के चलते वायरल बुखार के बीच डेंगू पैर पसारने लगा है। जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में दो डेंगू संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें कुरारा क्षेत्र के सिकरोढ़ी निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री दिव्यांशी (9) एलाइजा जांच में डेंगू संक्रमित मिली है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं शहर निवासी सृष्टि (16) संभावित पाए जाने पर उसे भी भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वार्ड में 70 मरीजों में 30 वायरल बुखार, पांच डायरिया और पांच एनीमिया के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 751 मरीज पहुंचे। इनमें 359 पुरुष, 305 महिला और 87 बालरोगी शामिल रहे। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि डेंगू पीड़ित एक बालिका को भर्ती किया गया है। ज्यादातर बच्चे दस्त, वायरल फीवर से संबंधित आ रहे हैं। वहीं जनरल फिजिशियन डॉ. परमेंदर प्रजापति ने बताया कि करीब 70 मरीज देखे हैं। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार व दस्त से संबंधित आ रहे हैं। दवाओं के साथ उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed