फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When the temperature dropped, the infection increased, causing a double whammy of fever and diarrhea.

Mahoba News: तापमान गिरा तो बढ़ा संक्रमण, बुखार व दस्त की दोहरी मार

Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
When the temperature dropped, the infection increased, causing a double whammy of fever and diarrhea.
महोबा। दो दिन से रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। संक्रमण बढ़ने से बुखार और उल्टी-दस्त की दोहरी मार से लोग जूझ रहे हैं। साथ ही सर्दी, जुकाम की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल में 24 घंटे में 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, निजी क्लीनिकों में ऐसे मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों को भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में डॉक्टरों ने 800 से अधिक मरीजों का उपचार किया। इनमें अधिकांश मरीज संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार व दस्त के रहे हैं। गले में खराश के मरीज भी आ रहे हैं। 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द आदि से ग्रसित प्रिंस, छोटीबाई, रामकली, कुंवर, भागवत, रविंद्र, संजय, ताहिर, तुलसिया, आशू और सुहाना की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि इस समय वायरल मरीजों को बुखार लंबे समय तक आ रहा है। ठीक होने में पांच से आठ दिन तक लग रहे हैं। बुखार के साथ ही दस्त की समस्या भी पाई जा रही है। इस समस्या से ग्रसित मरीजोंं की संख्या में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। मरीजों को दवा के साथ परामर्श दे रहे हैं कि बुखार आने पर अधिक परेशान न हो। बुखार पर पैरासिटामोल दवा नियमित रूप से लें। अन्य कोई दवा बिना चिकित्सक के परामर्श के न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इस तरह करें बचाव
-बुखार आने पर पैरासिटामोल दवा लें।
-अधिक मात्रा में पानी पीयें।
-गले में खराश होने पर गरारे करें।
-संतुलित भोजन व ताजे फल खाएं।
-किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed