फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Welcome for the gold medal-winning team player

Mahoba News: स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome for the gold medal-winning team player
फोटो 11 एमएएचपी 15 परिचय-​खिलाड़ी ​शिव सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते मोहल्लेवासी। संवाद - फोटो : टूंडला के वैशालीपुरम में बैठक करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संगठन
खरेला (महोबा)। जनपद आजमगढ़ में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता चित्रकूटधाम मंडल की टीम में शामिल रहे कस्बे के होनहार खिलाड़ी शिव सिंह का गृह नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कस्बेवासियों ने फूलमालाओं से लादकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला हले निवासी दिवंगत गुलाब सिंह के बेटे शिव सिंह काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जनपदीय ट्रायल में सफल होने के बाद उनका चित्रकूट धाम मंडल की टीम में हुआ था। चित्रकूट धाम मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ और सेमीफाइनल में अलीगढ़ की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम को हराकर चित्रकूटधाम मंडल की टीम विजेता बनी थी।
विज्ञापन

शिव सिंह के खरेला पहुंचने पर कबड्डी के पूर्व खिलाड़ी व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक, कुलदीप कुशवाहा, रामजी, बिंदा प्रसाद, सूरज सेन, हरिराम कुशवाहा, अजय कुमार, गजेंद्र धन प्रसाद, नितेश आदि ने बस स्टैंड में उनका फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed