फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water entered houses and shops due to heavy rain

Mahoba News: झमाझम बारिश से घरों व दुकानों में घुसा पानी

Thu, 08 Aug 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses and shops due to heavy rain
महोबा। बुधवार की दोपहर जिले में झमाझम बारिश हुई। दो घंटे तक लगातार बारिश होने से सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

बारिश का पानी सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में पानी घुसने से हजारों का नुकसान हुआ।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक झमाझम बारिश होने से शहर के नाले व नालियां उफना गए। इससे रोडवेज बस स्टैंड, पुराने प्राइवेट मार्ग, शुक्रवारी बाजार, पुराने इंडियन बैंक के पास, ऊदल चौक, खोया मंडी, काजीपुरा समेत प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इससे वाहन चालक और पैदल जाने वाले लोग खासे परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत पुराने इंडियन बैंक के पास हुई। जहां दो फीट तक भरा पानी सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुधीर, सुमित, दिनेश, मुन्ना, पवन आदि का कहना है कि पालिका की ओर से नालों की बेहतर सफाई न कराए जाने से यह दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed