फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Volunteers also took command in the war with Corona

कोरोना से जंग में स्वयंसेवियों ने भी संभाली कमान

Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Volunteers also took command in the war with Corona
महोबा। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी तैयार हो गए हैं। डीएम अवधेश कुमार तिवारी के आदेश और सीएमओ डॉ. सुमन के निर्देशन में वीरभूमि राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में स्वयंसेवियों को कोरोना से बचाव व राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक जिला परिवार नियोजन जीतेश सोनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सबसे जरूरी है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना। इसके लिए घरेलू व आयुर्वेदिक उपाय कारगर हो सकते हैं। उन्होंने हाथ धोने की विधियां, मास्क लगाने की उपयोगिता को संक्रमण रोकने में सहायक बताया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. लेफ्टिनेंट सुशील बाबू और राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडे ने कोरोना सतर्कता व संक्रमण से संबंधित छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अनुश्रवण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने कहा कि यह एनएसएस, एनसीसी व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अगले तीन माह तक ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को संक्रमण से बचने के सुरक्षात्मक उपाय बताएंगे। लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने, अपने आसपास सफाई रखने और हाथ धोने की विधि समझाएंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि पहले अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। किसी भी व्यक्ति के संपर्क में न आएं, एक निर्धारित दूरी बनाएं। ग्रामीणों के मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करवाएं। तीन माह बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed