{"_id":"5d78de3f8ebc3e93c02afa34","slug":"villagers-imprisoned-anna-animals-by-breaking-the-lock-of-the-school-mahoba-news-knp512815078","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय का ताला तोड़कर ग्रामीणों ने कैद किए अन्ना जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय का ताला तोड़कर ग्रामीणों ने कैद किए अन्ना जानवर
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के प्राथमिक विद्यालय पचहरा में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने विद्यालय का ताला तोड़कर आधा सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों को अंदर बंद कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक व बच्चों ने मवेशियों को बाहर निकाला। प्रधानाध्यापक ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम पचहरा में गोशाला न होने से अन्ना मवेशी गांव में घूम रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल अन्ना जानवर चट कर रहे हैं। मंगलवार की रात गांव के कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर आधा सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों को विद्यालय में बंद कर दिया। मवेशियों ने विद्यालय परिसर में लगे एक दर्जन से अधिक पौधों को नष्ट कर दिया और गंदगी फैला दी।
बुधवार की सुबह जब बच्चे व प्रधानाध्यापक एके रावत विद्यालय पहुंचे तो ताला टूटा व अन्ना मवेशियों के अंदर होने पर वह दंग रह गए। उन्होंने जानवरों को बाहर निकाला। ग्रामीणों से जानकारी करने पर कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर विद्यालय में जानवर बंद करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।