फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,bike,police,arrest,man

आहट पाकर जागे ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा

Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
village,bike,police,arrest,man
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में बुधवार की रात बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों की नींद टूट गई। आहट पाकर जागे ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश बाइक छोड़कर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

भरवारा गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। एक सप्ताह पहले गांव के बाबूपाल के घर से चोरों ने हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया था। उसकी तहरीर थाने में दी गई थी, लेकिन आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। रात के समय बदमाशों की गांव में चहलकदमी से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। बुधवार की रात मढ़ा मंदिर के समीप रहने वाले लोगों की रात करीब 12 बजे उस समय नींद टूट गई, जब बदमाशों की आहट सुनाई दी। ग्रामीण शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में तो सफल रहे, लेकिन उनकी एक बाइक छूट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed