फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Viewers were fascinated by the amazing performances of the artists in the Diwari dance

दिवारी नृत्य में कलाकारों के हैरतअंगेज कारनामे देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 29 Oct 2019 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Viewers were fascinated by the amazing performances of the artists in the Diwari dance
बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर में दीवारी नृत्य पेश करते कलाकार - फोटो : MAHOBA
महोबा। दिवाली की परेवा को जगह-जगह मेलों के आयोजन हुए। इस दौरान दिवारी नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। विभिन्न गांवों से आईं दो दर्जन से अधिक दिवारी नृत्य टीमों के कलाकारों ने हैरतअंगेज नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मौनियों ने मोर पंखों के साथ विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मेलों में झूले व खेलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शहर के सिंहवाहिनी मंदिर, बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर, रामजानकी मंदिर, भटीपुरा, समदनगर समेत एक दर्जन स्थानों पर मेलों व दिवारी नृत्य के आयोजन हुए। देर शाम तक दिवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से लोगों का दिल जीत लिया। सैकड़ों की संख्या में बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने दिवारी नृत्य का आनंद लिया। बेहतर दिवारी नृत्य पेश करने वाली टीमों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

परेवा पर सोमवार को घर-घर में गोवर्धन पूजा की धूम रही। विवि-विधान से गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। मौन व्रत रखने वाले मौनियों ने मोर पंखों के साथ विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया। भरवारा प्रतिनिधि के अनुसार परेवा को जगह-जगह दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं से लेकर 60 वर्ष की उम्र वालों ने भी बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूतना वध का मंचन देखने को उमड़ी भीड़
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के बेलासागर तालाब की किनारे पहाड़ पर स्थापित छैमाही माता मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पूतना वध आकर्षण का केंद्र रहा। पूतना वध के मंचन में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा छोड़ा गया इलेक्ट्रिक तीर पूतना के पेट में घुसते ही पूतना का पुतला धू-धूकर जल उठा। इस दौरान ग्राम कैथोरा, थुरट, मवइया, रामूपुरा, महुआबांध, मगरौल आदि गांवों की टीमों ने दिवारी नृत्य पेश किया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मेला कमेटी द्वारा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सतीशचंद्र राजपूत ने बताया कि इस दफा मेले को दो दिवसीय किया गया है। कमेटी के सहयोग में मेले का आयोजन कराया जा रहा है। मेला मंच का संचालक मलखान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed