{"_id":"5fd904d58ebc3e40f95c0942","slug":"vidhyak-ko-bheja-gaya-jail-mahoba-news-knp600070219","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को धमकी देने का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को धमकी देने का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी योगेंद्र सिंह परिहार को लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के बयानों की जांच करने में जुटी है।
चरखारी विधायक को मोबाइल पर उन्हें और उनके परिवार को इसी साल 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने कई मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हजरतगंज थाना पुलिस ने सोमवार को मामले में राठ, महोबा के मझगवां निवासी योगेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल व सिम भी पुलिस ने बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी खुद को कोचिंग संचालक बता रहा है। साथ ही कुछ और बातें उसने बताई हैं, जिन्हें तस्दीक किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आरोपी से कोचिंग संचालक होने की बात गले नहीं उतर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।