{"_id":"663523ed1f57ed6e5a08e385","slug":"veerbhoomi-mahavidyalaya-becomes-center-of-back-paper-examination-mahoba-news-c-225-1-mah1001-106332-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैक पेपर परीक्षा का केंद्र बना वीरभूमि महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैक पेपर परीक्षा का केंद्र बना वीरभूमि महाविद्यालय
Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को बैक पेपर की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय में छह मई से जिलेभर के बैक पेपर के 623 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध जिले में तीन राजकीय व 27 निजी महाविद्यालय संचालित हैं। इन महाविद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हें बैक पेपर की परीक्षा देना हैं। उनके लिए शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि बैक पेपर की परीक्षा छह मई से दो पालियों में सुबह सात से 10 और दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी।
इसके अलावा एलएलबी व बीएससी कृषि ऑनर्स की सम सेमेस्टर-2024 की परीक्षा का केंद्र भी वीरभूमि महाविद्यालय को बनाया गया है। यह परीक्षा सात मई से तीन पालियों में सुबह सात से नौ, साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 और दोपहर दो से चार बजे तक चलेंगी। इस परीक्षा में 650 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। महाविद्यालय में यह परीक्षाएं चार जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को प्राचार्य ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीटिंग प्लान देखा।