{"_id":"6aaece97bbfad5218a0fffea","slug":"suhani-stood-first-in-the-painting-competition-and-rehan-stood-first-in-the-general-knowledge-competition-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128931-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चित्रकला में सुहानी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रेहान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चित्रकला में सुहानी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रेहान प्रथम
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा श्रीनगर स्थित परिषदीय विद्यालय में प्रतियोगिता में पोस्टर बनातीं
महोबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर शनिवार को आठ राजकीय इंटर कॉलेजों में चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं में आयोजित चित्रकला में सुहानी और सामान्य ज्ञान में मो. रेहान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
चौधरी सुंदर सिंह इंटर कॉलेज बरबई, अखंड मुक्तानंद हाईस्कूल ग्योड़ी, जीआईसी श्रीनगर, राजकीय हाईस्कूल सिजहरी, ज्योरइया, कुलकुआं, रिवई सुनैचा व सिंघनपुर बघारी में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा छह से आठवीं तक की चित्रकला प्रतियोगिता में 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं कक्षा नौवीं से 12वीं तक की चित्रकला और भाषण में 220 व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 310 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। स्थान पाने वाले 143 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
महोबकंठ संवाद के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला में सुहानी पहले, नव्या पटेल दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में सत्यम प्रथम, मधु द्वितीय व वरुण तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान में मो. रेहान ने बाजी मारी जबकि सती दूसरे और नेहा व सपना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका प्रवक्ता ऊषा देवी सरोज, शिखा राणा और ज्योति राजपूत ने निभाई। यहां पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रधानाचार्य भानु प्रताप, पीटीए अध्यक्ष अजेंद्र सिंह, शिक्षाविद बृजेश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र अहिरवार, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।