{"_id":"6270131542087871af668f98","slug":"vasooli-card-rises-mahoba-news-knp694568443","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों से 24 रुपये गेहूं व 32 रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों से 24 रुपये गेहूं व 32 रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के तहत लाभ ले रहे अपात्रों से 24 रुपये प्रति किलो गेहूं व 32 रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब से वसूली होगी। डीएम ने पत्र जारी कर अपात्रों से नौ मई तक अपने राशन कार्ड सरेंडर करते हुए पावती लेने की अपील की है। अन्यथा की स्थिति में डोर-टू-डोर जांच के दौरान अपात्र मिलने पर अब तक लिए खाद्यान्न की रिकवरी की जाएगी।
डीएम मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एक जनवरी 2016 से लागू है। इसके तहत पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय राशन कार्ड जारी किए गए हैं। लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं कि कई अपात्र परिवारों द्वारा तथ्य छिपाकर पात्र गृहस्थी योजना का अंकित लाभ लिया जा रहा है। ऐसे कार्डधारकों की जांच कराई जा रही है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऐसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी, पांच केवी जनरेटर, साढ़े सात एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंसधारी, आयकरदाता, ग्रामीण क्षेत्र में पूरे परिवार की आय मिलाकर दो लाख प्रतिवर्ष व नगरी क्षेत्र में तीन लाख प्रतिवर्ष आय अर्जित करने वाला परिवार और सरकारी सेवारत कर्मचारी को इस योजना के लिए अपात्र घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अपात्र कार्डधारक पूर्ति कार्यालय में नौ मई तक राशन कार्ड समर्पित कर दें। जांच में अपात्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जब से वह खाद्यान्न ले रहे हैं, उसका आंकलन कर वसूली की जाएगी।