{"_id":"6a8b42b3320d69d5460d0019","slug":"chaat-vendor-dies-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128178-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संदिग्ध हालात में चाट विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संदिग्ध हालात में चाट विक्रेता की मौत
विज्ञापन
महोबा। चाट विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी सुखनंदन साहू (64) चरखारी बाईपास में आलू चाट का ठेला लगाता था। रविवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे हरीशंकर ने बताया कि पिता शनिवार की रात भोजन करने के बाद वह सो गए थे। सुबह शरीर में किसी प्रकार की हलचल न होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए। (संवाद)
-- -- -- -- -- --
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने राघवेंद्र को कनकुआं मोड़ से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। (संवाद)