{"_id":"6a8b423d93f0295238042118","slug":"youths-created-the-song-aao-mahoba-dekho-come-see-mahoba-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128191-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवाओं ने तैयार किया आओ महोबा देखो गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवाओं ने तैयार किया आओ महोबा देखो गीत
विज्ञापन
-बुंदेलों को खूब भा रहा युवाओं का प्रयास, आल्हा-ऊदल की वीरगाथा से ओत-प्रोत है गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक वीरभूमि महोबा के गौरवशाली इतिहास और वीरता की गाथा को समेटकर शहर के युवाओं ने एक गीत तैयार किया है। आओ महोबा देखो गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुंदेलखंड के लोग कजली मेले से पहले रिलीज हुए इस गीत को खूब सुन रहे हैं।
शहर के जाने-माने संगीतकार अमन सोनी ने बताया कि आओ महोबा देखो गीत में महोबा की ऐतिहासिक विरासत को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास उन्होंने अपने साथी अमित द्विवेदी व जितेंद्र चक्रवर्ती के साथ मिलकर किया है। गीत में आल्हा-ऊदल की वीरगाथाओं, महोबा की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन मंदिरों, तालाबों और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।
गीतकार अमित द्विवेदी ने बताया कि उनकी टीम ने कजली मेले से पहले महोबा की संस्कृति व विरासत को संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। गीत के जरिए लोगों से महोबा आने और इसकी ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति को करीब से जानने का संदेश दिया गया है।