फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   It will be possible to weigh the wagons of a moving freight train.

Mahoba News: चलती मालगाड़ी के डिब्बों के भार की हो सकेगी तौल

Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
It will be possible to weigh the wagons of a moving freight train.
-कबरई समेत झांसी मंडल के चार स्टेशनों में अत्याधुनिक इन मोशन वेटमेंट ब्रिज की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। झांसी मंडल ने जनपद महोबा के कबरई सहित चार रेलवे स्टेशनों पर इन मोशन वेटमेंट ब्रिज स्थापित किए हैं। यह सुविधा चलती मालगाड़ी के प्रत्येक डिब्बे और एक्सल का वजन तौलने के लिए हैं। इससे मालगाड़ी को वजन के लिए रोकने की आवश्यकता नहीं होगी।
मंडल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रेलवे से माल परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुगम, पारदर्शी और दक्ष बनाने के लिए पहल की गई है। झांसी मंडल के सरसोकी, सिंहपुर-डुमरा, कबरई और गोहदरा रोड स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस आधुनिक तकनीक से चलती हुई मालगाड़ी के डिब्बों का वजन बिना रोके किया जा सकता है। वजन के लिए अतिरिक्त ठहराव की आवश्यकता कम होगी। मालगाड़ियों के परिचालन में महत्वपूर्ण समय की बचत होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर ने इस ब्रिज की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसमें मालगाड़ी के प्रत्येक डिब्बे के साथ हर एक्सल का वजन भी अलग-अलग दर्ज होता है। इससे डिब्बे में भार के असमान वितरण की तुरंत पहचान हो जाती है। व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वे असमान लदान की स्थिति को समय रहते ठीक कर सकेंगे और अनावश्यक ओवरलोडिंग से बचेंगे। साथ ही, असमान लदान के कारण लगने वाले पेनल्टी चार्ज भी कम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed