फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Varanasi-Khajuraho Vande Bharat will run from 7

Mahoba News: सात से चलेगी वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत

Mon, 03 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Khajuraho Vande Bharat will run from 7
महोबा। रेलवे ने वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा को बड़ी सौगात दी है। वाराणसी-महोबा-खजुराहो वंदे भारत का संचालन सात नवंबर से होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

महोबा जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। हाईस्पीड ट्रेन के संचालन से अब जनपद में देसी-विदेशी सैलानियों को आने-जाने में आसानी होगी। पर्यटन विकास की दृष्टि से वंदे भारत ट्रेन का संचालन महोबा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने रेलमंत्री से खजुराहो-महोबा-वाराणसी के लिए वंदे भारत के संचालन की मांग की थी। पिछले दिनों रेल मंत्री ने खजुराहो सांसद को पत्र भेज अवगत कराया गया था कि रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेलवे की ओर से वंदे भारत के संचालन के लिए तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे चलेगी। प्रयागराज छिवकी में सुबह 8:00 बजे, चित्रकूट धाम में 10:05 बजे, बांदा में 11:08 बजे व महोबा स्टेशन पर दोपहर 12:08 बजे आएगी जबकि इस ट्रेन का खजुराहो पहुंचने का समय दोपहर 1:10 बजे है। वापसी में यह ट्रेन खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर शाम 4:18 बजे आएगी। बांदा में 5:13 बजे, चित्रकूट में 6:13 बजे, प्रयागराज छिवकी में 8:20 बजे पहुंचेगी जबकि वाराणसी पहुंचने का समय रात 11 बजे है। जनपद से गुजरने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed