{"_id":"62d44edfced92568e65e4a16","slug":"unique-is-the-shiva-statue-performing-the-tandava-dance-mahoba-news-knp7080717157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में अपने किस्म की अनोखी है तांडव नृत्य करती शिव प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत में अपने किस्म की अनोखी है तांडव नृत्य करती शिव प्रतिमा
विज्ञापन
महोबा। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोरखगिरि पहाड़ के नीचे स्थित शिवतांडव मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थापित तांडव नृत्य करती शिव प्रतिमा उत्तर भारत में अपने किस्म की अनोखी प्रतिमा है। मान्यता है कि शिवतांडव प्रतिमा के दर्शन कर मत्था टेकने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन के सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए यहां दूर-दराज से भक्त आते हैं।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर बताते हैं कि इसका वर्णन कर्म पुराण में भी मिलता है। इस प्रकार की प्रतिमा दक्षिण के एलोरा, हेलविका व दारापुरम में भी है। 15 फीट लंबी व 14 फीट चौड़ी दसभुजी शिव प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्त पहुंचते हैं।
सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गईं हैं। शिवतांडव मंदिर के अलावा शहर के ऐतिहासिक बलखंडेश्वर मंदिर, द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
मंदिरों में सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम
शहर के बलखंडेश्वर मंदिर व द्वादस ज्योर्तिलिंग मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रहेगी। इसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों में एक एसआई के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। बलखंडेश्वर मंदिर से 100 मीटर दूर वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था की गई है। जिससे जाम की स्थिति न बन सके।
फल-फूल के दामों में भी हुआ इजाफा
सावन मास में हर कोई शिवभक्ति में लीन है। महिलाएं व युवतियां पहले सोमवार को व्रत रखकर शिव की आराधना करेंगी। फल-फूल की खपत बढ़ने से इनके दामों में इजाफा हुआ है। 40 रुपये दर्जन बिकने वाले केले 50 से 60 रुपये किलो, 50 रुपये किलो बिकने वाले आम 80 रुपये किलो, 150 रुपये किलो बिकने वाले सेब 200 रुपये में पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य फलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ। फूल व पूजा सामग्री के दाम भी 20 प्रतिशत बढ़े हैं।