फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two special trains will run from today for Shravan Amavasya fair

Mahoba News: श्रावण अमावस्या मेले के लिए आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 23 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from today for Shravan Amavasya fair
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट में आयोजित होने वाले श्रावण अमावस्या मेले के लिए 23 से 25 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही एक मेमू का आवश्यकतानुसार विस्तार किया जाएगा। मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर 12.16 बजे, कुलपहाड में 12.36 व महोबा स्टेशन पर 1.32 बजे आएगी। यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी शाम 5.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.25 बजे चलेगी। जो महोबा में रात 9.52 बजे, कुलपहाड में 10.12 बजे, बेलाताल में 10.21 बजे पहुंचने के बाद रात एक बजे झांसी पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल में 10.51 बजे, कुलपहाड में 11.01 बजे व महोबा स्टेशन पर 11.42 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर 7.47 बजे, कुलपहाड में 8.07 बजे, बेलाताल स्टेशन पर सुबह 8.16 बजे होते हुए सुबह 11.10 बजे झांसी पहुंचेगी। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को आवश्यकता अनुसार चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed