फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two schools remained locked on the first day of the academic session

Mahoba News: शिक्षण सत्र के पहले दिन दो विद्यालयों में लटका रहा ताला

Mon, 01 Apr 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two schools remained locked on the first day of the academic session
चरखारी (महोबा)।नवीन शिक्षण सत्र के पहले दिन विद्यालयों में जमकर लापरवाही दिखी। नगर क्षेत्र के दो विद्यालय तो खुले ही नहीं। जिससे स्कूल पहुंचे बच्चे ताला लटका देख घर लौटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

चरखारी नगर क्षेत्र के विद्यालय अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। कई परिषदीय विद्यालय एक अध्यापक या शिक्षामित्र के सहारे चल रहे हैं। चरखारी में बेसिक शिक्षा के स्कूलों की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक मनमानी पर आमादा हैं। कई शिक्षक तो स्कूल ही नहीं पहुंच रहे। कुछ शिक्षक समय से स्कूल नहीं जाते। जिससे परिषदीय स्कूलों की बेसिक शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है। नवीन शिक्षण सत्र के पहले दिन आगामी कक्षा में पढ़ने के लिए नगर पालिका कन्या विद्यालय राज मंदिर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिलवापुरा पहुंचे नौनिहाल घंटों तक विद्यालय के बाहर बैठकर गुरुजी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद भी जब विद्यालय का ताला नहीं खुला तो निराश होकर घर वापिस लौट गए। उधर, बीएसए अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed