फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people including a girl were injured in celebratory firing

Mahoba News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती समेत दो घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two people including a girl were injured in celebratory firing
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बिजौरी गांव में बृहस्पतिवार की रात कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग मेंं गोली लगने से युवती समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजौरी गांव निवासी संतराम के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की धुन पर नाच गाने के साथ आयोजित भोज में रिश्तेदार और ग्रामीण एकत्रित थे। तभी एक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक फायर नीचे होने से राधा (20) व रामबाई (55) को गोली लग गई। इससे मौके पर मौजूद लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में दोनोंं को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि हर्ष फायरिंग में दो लोगोंं के घायल होने की सूचना मिली है। एसआई कन्हैयालाल व राधामोहन को जांच और बयान के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed