फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two panchayat assistants on a motorcycle injured after being hit by a loader vehicle

Mahoba News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो पंचायत सहायक घायल

Sat, 17 Oct 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two panchayat assistants on a motorcycle injured after being hit by a loader vehicle
-अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत नौ घायल, तीन झांसी रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पनवाड़ी-दादरी मार्ग पर पुल के पास बृहस्पतिवार की रात लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो पंचायत सहायक घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत नौ लोगों को चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना महोबकंठ के गड़ौरा गांव निवासी नारायणदास (27) व दुलारा निवासी चरन (30) पंचायत सहायक हैं। रात को दोनों बाइक से कस्बा कुलपहाड़ से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दादरी पुल पर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी जवानों ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया, जहां नारायण की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के रिवई गांव निवासी बबलू (30) रात को बाइक से घर जा रहा था। तभी कबरई-चंद्रावल मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।, इससे बबलू घायल हो गया। दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार ग्योड़ी गांव निवासी छोटा (20) को भी चोटें आईं। इसी तरह दमौरा निवासी शुभम, भरवारा निवासी राहुल, बारीगढ़ निवासी योगेश, हिनौता निवासी प्रेमी, बड़खेरा निवासी राहुल कुमार, मकरबई निवासी अनिरुद्ध और उसका बेटा आर्यन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। राहुल व बबलू की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed