फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Manager swindled out of Rs 1.12 lakh online through the lure of a gift voucher

Mahoba News: गिफ्ट वाउचर का लालच देकर प्रबंधक से 1.12 लाख की ऑनलाइन ठगी

Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Manager swindled out of Rs 1.12 lakh online through the lure of a gift voucher
-क्रेडिट कार्ड की सुविधाएं चालू कराने को किया फोन, फिर झांसे में लिया
विज्ञापन

-पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्रेडिट कार्ड की सुविधाएं चालू कराने व गिफ्ट वाउचर का लालच देकर एक निजी कंपनी के प्रबंधक से 1.12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी प्रिंस सेन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में आल्हा चौक में रह रहा है। वह जनपद झांसी में एक निजी कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बताया कि 28 सितंबर की दोपहर ऑफिस में कार्य कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और बोला कि क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं को चालू करने के लिए उसने फोन किया है। इस दौरान उसने व्हाट्सएप के माध्यम से कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने फ्लिपकार्ट के एक गिफ्ट वाउचर मिलने की बात बताई। वाउचर को क्लेम करने के लिए उसे लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर बैंक की वेबसाइट जैसी दिखी, जिसमें कार्ड की डिटेल्स पहले से भरी थी। जैसे ही उसने प्रोसेस किया तो ओटीपी ऑटोफिल होने से भर गया। इससे बाद क्रेडिट कार्ड से दो बार में 49,440 व 63,306 रुपये कुल 1,12,746 रुपये कट गए। तब उसने उसने पुलिस को सूचना दी। उधर, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed