फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck driver dies of fever; more than six patients admitted to the ward

Mahoba News: बुखार से ट्रक चालक की मौत, छह से अधिक मरीज वार्ड में भर्ती

Sat, 17 Oct 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies of fever; more than six patients admitted to the ward
फोटो 16 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल की लैब में ब्लड रिपोर्ट लेने को जुटी मरीजों व तीमारदारों
= -ओपीडी में 750 मरीजों ने कराया उपचार, 44 में से तीन में हुई टाइफाइड की पुष्टि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। बृहस्पतिवार की रात बुखार से ट्रक चालक की मौत हो गई। उधर, पिछले 24 घंटे में छह से अधिक मरीजों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में 44 मरीजों के लिए गए ब्लड सैंपल में तीन में टायफाइड की पुष्टि हुई।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज और तीमारदार की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में 750 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। इस दौरान 156 मरीजों के लैब में ब्लड सैंपल लिए गए। जांच के बाद टायफाइड के 44 में से तीन मरीजों में रोग की पुष्टि हुई जबकि डेंगू के तीन व मलेरिया के 42 सैंपल निगेटिव रहे। 24 घंटे में बुखार से ग्रसित हरनाथ, भूमि, आर्यन, खलबल, रज्जन समेत छह से अधिक मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना कबरई के गंज गांव निवासी संतू प्रजापति (48) ट्रक चालक था और तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि बुखार से भाई की मौत हुई है। उधर, सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिन में तेज धूप व रात को हल्की ठंडक से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई बीमार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अचानक हालत बिगड़ने से मासूम की मौत
महोबा। मासूम की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मोहल्ला भटीपुरा निवासी मुकीम ने बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा आबिश रात को सो गया। सुबह शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल न होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। बताया कि अचानक हालत बिगड़ने से बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed