फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two killed, 18 injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, 18 घायल

Tue, 29 Oct 2019 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 18 injured in road accidents
महोबा/खरेला। जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सभी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला हले निवासी किशन गुप्ता (20) पुत्र सुनील गुप्ता व साहिल (21) पुत्र प्रमोद सोमवार की शाम को खिरवा में आयोजित मेला देखकर लौट रहे थे। तभी पुन्निया तिराहे के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से स्कूटी सवार किशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। श्रीनगर-बेलाताल मार्ग में ग्राम ननौरा के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा निवासी बाइक सवार सुनील (22) पुत्र भानुप्रताप की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार दृगपाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर शहर के मुख्य मार्ग में आल्हा चौक निवासी दुर्गा (30) पुत्र बल्लू, पूरन (30) व मनीष (35) बाइक से कचहरी की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। भीतरकोट निवासी अनिल (28) और बम्हौरी निवासी बसंता (60) अलग-अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। करहरा निवासी राकेश (20), सोनू (22) व देवेंद्र (22) बाइक से महोबा आ रहे थे। तभी रास्ते में बाइक गिर जाने से तीनों घायल हो गए। थाना खन्ना के ग्राम ग्योढ़ी निवासी फूल सिंह (22) अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में गाय को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। कुलपहाड़ के ग्राम इंदौरा निवासी गुलाब (37) व सुरेंद्र (32) बाइक से कुलपहाड़ जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए। ग्राम कुनहेटा निवासी लक्ष्मी (28) और नरेंद्र (35) बाइक से कबरई जा रहे थे। तभी टेंपो को ओवरटेक करते समय गिरकर घायल हो गए। थाना कबरई के ग्राम गहरा निवासी राजकुमारी (30) पत्नी मोतीलाल अपने भाई के तिलक में शामिल होने कबरई जा रही थी। तभी रास्ते में ब्रेकर से बाइक के उछलने से महिला गिरकर घायल हो गई। वहीं अमरगंज निवासी दीपक (25), मगरियापुरा निवासी रामरतन (18) और भटियानापुरा निवासी छोटू विश्वकर्मा (26) अलग-अलग स्थानों में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed