{"_id":"6aad83db9e7c35e0710915fe","slug":"two-including-an-innocent-child-die-from-fever-and-stomach-pain-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128899-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार और पेटदर्द से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार और पेटदर्द से मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों के मरीज। संवाद
= तेज धूप व उमस से विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। बृहस्पतिवार की रात बुखार और पेटदर्द से ग्रसित मासूम समेत दो की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित 11 लोगोंं की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार हैं।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी अरविंद्र की चार माह की बेटी दिव्या दो दिन बुखार से ग्रसित थी। बृहस्पतिवार की देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बुखार से बेटी की मौत हुई है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के पहपहरा गांव निवासी सुखदेव (50) तीन दिन से पेटदर्द से परेशान था। रात को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका की पत्नी किरन ने बताया कि तेज पेटदर्द से पति की मौत हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खान-पान में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -
फोटो 18 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों के मरीज। संवाद
ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन
महोबा। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं कक्षाें में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 670 मरीजों ने उपचार कराया। 74 मरीजों के लिए गए ब्लड सैंपलों में से चार में टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं 24 घंटे में बुखार से ग्रसित सनी साहू, काम्या, अनमोल, शीला, वेदिका, लालू, रजनी, धर्मेंद्र, रज्जूदेवी, लवकेश और विश्रामा देवी की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बुखार में ऐसे करें बचाव
-पानी की कमी से बचने के लिए पानी, नारियल पानी या ओआरएस का घोल लें।
-शरीर को रिकवर करने के लिए भरपूर आराम की जरूरत होती है।
-शरीर का तापमान बढ़ने पर गुनगुने पानी से शरीर को पोंछें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी एंटीबायोटिक दवा न लें।