{"_id":"6776b79adda585dd290e3b6d","slug":"two-including-a-farmer-died-due-to-cold-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111471-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
महोबा/कबरई। जिले में भीषण ठंड व सर्द हवाएं जानलेवा हो गई हैं। बृहस्पतिवार को ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। अब ठंड से मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। मौसम का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
सुबह के समय कोहरा होने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव निवासी किसान प्रेमचंद नगायच (55) 12 बीघे भूमि में खेती करते थे। बुधवार रात वह फसल की रखवाली करने खेत गए थे। तभी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।
हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह बंधानवार्ड निवासी भगवानदास (65) घर पर थे। तभी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल से छतरपुर ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। भाई प्यारेलाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, ठिठुर रहे यात्री
महोबा। भीषण ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे यात्री रेलवे स्टेशनों में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क क्रांति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट रहीं। परिवार सहित यात्रा करने वाले लोग अपने बच्चों को ठंड से बचाते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को हो रही है।