फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two accused arrested for killing son on father's thirteenth day

Mahoba News: पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing son on father's thirteenth day
महोबा। थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद की गई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लेवा गांव निवासी रामकृपाल का बीमारी के चलते निधन होने पर 19 जनवरी की रात तेरहवीं कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग पास में स्थित शिव मंदिर तिराहे पर शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। यह देख रामकृपाल के बेटे विकास (18) व अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंच विरोध जताया था। इस पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

चाकू से हमला किए जाने से विकास की मौत हो गई थी जबकि उसका भाई आकाश, चाचा सुर्जन, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप और जीतू को गंभीर चोटें आईं थीं। चाचा सुंदरलाल ने अजय सिंह निवासी लेवा, साहब सिंह निवासी कनेरा चरखारी व छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजनर सुभाषचंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को मवइया पुलिया के पास से नामजद आरोपी अजय यादव और साहब सिंह को पकड़ा। उन्होंने हत्या की बात स्वीकारी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी साहब सिंह की निशानदेही पर खेत से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed