फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by losing money in gambling, young man hangs himself, dies

Mahoba News: जुए में रकम हारने से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 21 Jul 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Troubled by losing money in gambling, young man hangs himself, dies
महोबा। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में जुए में रकम हारने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

सूपा निवासी दिव्यांग गयादीन के बेटे पुष्पेंद्र सिंह राजपूत (22) की शादी तीन वर्ष पहले बड़खेरा निवासी खुशबू से हुई थी। शादी के बाद पुष्पेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आ गया था और पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
एक सप्ताह पहले वह जुए में हजारों रुपये हार गया था। उसने अपना मोबाइल भी गिरवी रख दिया था। जुए में रकम हारने के बाद वह परेशान रहने लगा। शुक्रवार की रात पुष्पेंद्र ने मकान के कमरे में लट्ठे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह परिजन युवक को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी व जुए में रकम हारने से परेशान होकर बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक की पत्नी, मां गन्शी, बहन रचना, क्रांति और बेटे अभि राजपूत का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed