फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by debt, farmer dies by eating poison in mahoba

महोबा: कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, farmer dies by eating poison in mahoba
किसान की मौत के बाद घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा में कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक पर सहकारी समिति और आर्यावर्त बैंक का करीब साढ़े पांच लाख रुपये का कर्ज था। इसी को लेकर वह अक्सर तनाव में रहता था।
विज्ञापन

ग्राम चुरबरा निवासी नृपत अहिरवार (65) पुत्र धर्मा खेती करता था। परिवार में पत्नी गुलाबरानी, दो बेटे मोहन, प्रेमनारायण और तीन बेटियां हैं। किसान के पास करीब 20 बीघा जमीन थी। वर्ष 2013 में नृपत ने आर्यावर्त बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख 31 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन

कई वर्षों से खेती में अच्छी पैदावार न होने के चलते वह कर्ज नहीं अदा कर पाया। इससे बैंक का ब्याज बढ़कर तीन लाख 44 हजार तक पहुंच गया। मार्च 2019 में बैंक ने किसान को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर पैसा न जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे वह परेशान रहने लगा। मंगलवार सुबह नृपत ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र मोहन ने बताया कि पिता पर बैंक के अलावा सहकारी समिति का भी खाद बीज का करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। दो जवान बहनों कल्पना (22) व बृजवती (24) की शादी के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर वह परेशान रहते थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed