फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traffic jam occurred several times a day, residents worried

Mahoba News: दिन में कई बार लगा जाम, शहरवासी परेशान

Thu, 02 Jan 2025 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam occurred several times a day, residents worried
महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड से लेकर परमानंद तिराहे तक जाम की समस्या आम हो गई है। सड़क किनारे अतिक्रमण व ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बनी रही। बृहस्पतिवार को रोडवेज से परमानंद तिराहे तक करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। जिम्मेदार सब कुछ जानकर अजान बने हैं।
विज्ञापन

रोडवेज से परमानंद तिराहे तक इस समय प्रतिदिन जाम लग रहा है। रोडवेज परिसर से बस के सड़क पर आते ही जाम लग जाता है। यहां व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए एक माह पहले पालिका की ओर से अभियान चलाया गया, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। दुकानदारों ने एक बार फिर सड़क किनारे तक अतिक्रमण जमा लिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि इस मार्ग पर दिन में कई बार जाम लग रहा है। पास में ही स्थित जिला अस्पताल में एंबुलेंस से आने वाले मरीज भी जाम में फंस जाते हैं। ऐसे में उनके उपचार में देरी हो रही है। इससे मरीज व तीमारदार भी परेशान होते हैं। इसके बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भी भुगतना पड़ रहा है। रामप्रकाश, देवीदीन, नीलू, प्रमोद आदि ने डीएम को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है ताकि, जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed