फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traders closed the market and staged a sit-in protest against the damaged roads.

Mahoba News: उखड़ी सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना

Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders closed the market and staged a sit-in protest against the damaged roads.
फोटो 19 एमएएचपी 17 परिचय-एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
चरखारी (महोबा)। हर घर जल योजना के तहत कस्बे में मनमाने तरीके से पाइपलाइन बिछाए जाने और खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने से नाराज व्यापारियोंं ने सोमवार को बाजार बंद कर धरना दिया। बाजार बंदी की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया। एडीएम ने मौके पर पहुंच समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया, तब व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बे में पाइपलाइन बिछाए के काम में कार्यदायी संस्था ने सड़क खोद दी हैं लेकिन दुरुस्त नहीं कराया। तीन दिन पहले व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को पत्र सौंपा था। कोई कार्रवाई न होने पर व्यापार मंडल के आहवान पर दुकानें बंद रखी गईं। इस दौरान व्यापारियों ने धरना देकर विरोध जताया। सूचना पर एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम, कार्यदायी संस्था के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने शीघ्र सड़कों को दुरुस्त कराए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने एडीएम को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालीचरण दीक्षित के नेतृत्व में भास्कर तिवारी, अश्वनी द्विवेदी, कपिल उदैनिया, प्रमोद चौबे, यूनुस खां, वीरेंद्र पाल राजपूत, केदारनाथ तिवारी, भक्तराम शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए समय से गुणवत्तापूर्वक कार्य कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed