{"_id":"66dca678ebda1007e001b886","slug":"throw-ball-prayagraj-winner-in-boys-category-mahoba-winner-in-girls-category-mahoba-news-c-225-1-mah1001-108880-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रो बॉल : बालक वर्ग में प्रयागराज, बालिका में महोबा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रो बॉल : बालक वर्ग में प्रयागराज, बालिका में महोबा विजेता
Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में राज्यस्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में प्रयागराज व बालिका वर्ग में महोबा की टीम विजेता बनी। विजेता टीमें अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, महोबा, बरेली, जालौन, लखनऊ, ललितपुर, झांसी, कौशांबी और चित्रकूट की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा की टीम शामिल हुईं।
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रयागराज व चित्रकूट के बीच हुआ। प्रयागराज ने 2-0 अंकों के अंतर से चित्रकूट को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में महोबा की टीम ने झांसी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विजेता टीम हैदराबाद में तीन से सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके शैलेष तिवारी आदि मौजूद रहे।