{"_id":"687d3c8f69a6bb30380337e7","slug":"three-people-including-mother-and-son-injured-in-accidents-mahoba-news-c-223-1-ham1002-127686-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दुर्घटनाओं में मां बेटे सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दुर्घटनाओं में मां बेटे सहित तीन घायल
Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
राठ। मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र के धारिया गुलगंज निवासी बृजेंद्र सिंह (36) ने बताया कि दिल्ली में रहकर काम करते हैं। रविवार को दिल्ली से बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए लौट रहे थे। धनौरी गांव के पास झपकी आने पर बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया है। वहीं खरेला निवासी सुरेंद्र (25) अपनी मां पुनिया (50) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। धनौरी गांव के पास बाइक असंतुलित होने पर दोनों गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन