{"_id":"677c180f28df8556560d066a","slug":"three-including-an-elderly-person-returning-from-the-function-with-a-blanket-died-due-to-cold-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111555-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समारोह से कंबल लेकर लौट रहे बुजुर्ग समेत तीन की ठंड लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समारोह से कंबल लेकर लौट रहे बुजुर्ग समेत तीन की ठंड लगने से मौत
Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन।
- फोटो : घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। भीषण ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पूरा दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। सोमवार को ठंड की चपेट में आने से किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
गलन भरी सर्दी का सितम खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर भारी पड़ रहा है। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी शिवलाल कुशवाहा (70) कंबल वितरण समारोह से कंबल लेकर घर लौट रहे थे। तभी ठंड लगने से वह हनुमान मंदिर के पास अचेत होकर गिर गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह भंडरा गांव निवासी घनश्याम (55) खेत की सिंचाई कर घर वापस आया। तभी अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी गांव के रघुवीर (60) की खेत में सिंचाई करते समय ठंड लगने से जान चली गई। मृतकों के परिजनों का कहना है कि ठंड की चपेट में आकर मौत हुई है।