फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The thieves who broke the lock of Aryavart bank tried to break the locker

महोबा: बैंक का लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर तो जमकर मचाया उत्पात, कुछ नहीं मिला तो कैमरे की मशीन चुराई

Tue, 10 Sep 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The thieves who broke the lock of Aryavart bank tried to break the locker
आर्यावर्त बैंक में घटना के बाद जांच करते अपर एसपी - फोटो : MAHOBA
महोबा विकासखंड कार्यालय के पास स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा जैतपुर में रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सबसे पहले कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। हालांकि चोर लॉकर का ताला नहीं तोड़ सके, जिससे नगदी सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन


बाद में बदमाश एक लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे की मशीन चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कुलपहाड़ ने घटनास्थल की जांच की। आर्यावर्त बैंक शाखा जैतपुर में रविवार की रात चोर बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश हुए। बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर चोरों ने उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने की आशंका के चलते चोरों ने मशीन निकल ली। चोरों ने बैंक में रखी नगदी चोरी करने के लिए लॉकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब चोर कक्ष में रखे एक लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरे की मशीन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी व मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व बैंक के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह, थानाध्यक्ष अजनर आनंद कुमार व चौकी प्रभारी बेलाताल दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करते हुए बैंक में रखे कैश का मिलान कराया। नगदी पूरी मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। अपर एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। रात के समय बैंक में किसी गार्ड की तैनाती नही है। बैंक प्रबंधक अशोक कुमार नामदेव का कहना है कि बैंक से लैपटाप व सीसीटीवी कैमरे की मशीन गायब हुई है। नगदी सुरक्षित है। कुलपहाड़ के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू सिंह का कहना है कि बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed