फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The stores were re-allocation

दुकानों का दुबारा किया गया आवंटन

Thu, 27 Aug 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The stores were re-allocation
 उत्तर भारत का मशहूर ऐतिहासिक कजली मेले में दुकानों का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया था। लेकिन दर्जनों दुकानदारों को मेले में जगह न मिलने से दुकानदारों ने हंगामा कर डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने एसडीएम को आदेश देकर सभी दुकानदारों को जगह दिलाने के आदेश दिए। बुधवार को एसडीएम प्रबुद्घ सिंह ने दुकानों की दोबारा नाप करते हुए छूटे दुकानदारों को दुकानों का आवंटन किया।
विज्ञापन

आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में 30 अप्रैल को 834वां कजली मेले का शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले दूर-दूर के दुकानदार भाग लेते हैं।  मंगलवार को किए गए दुकानों के आवंटन में दर्जनभर दुकानदारों को स्थान न मिल पाने से दुकानदारों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह से की थी, डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने बुधवार को मेला परिसर मे लगाई जाने वाली दुकानों की दोबारा नाप कराकर दुकानों के आकार को छोटा कराया। जिसके बाद शेष बचे दुकानदारों को भी दुकानों को आवंटन किया गया। मेले में दुकान पाने को लेकर एक सप्ताह पहले से ही कीरत सागर तट पर दुकानदारों की भीड़ जमा है। दुकानदार कमला, रहीस, मोनू, सीमा, रतीराम ने बताया कि पिछले साल 1000 रुपये में दुकानें दी गई थी, लेकिन इस साल 2500 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed