{"_id":"6a986ea7809b0a8c72035ae4","slug":"gwalior-barauni-special-train-to-run-additional-trips-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128464-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन लगाएगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन लगाएगी अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
महोबा। यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन के 18-18 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ये फेरे 29 सितंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक संचालित होंगे।
गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 29 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर 30 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन अतिरिक्त फेरों से त्योहारों में यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे भीड़ का दबाव भी कम होगा। विशेष ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें छह सामान्य, छह स्लीपर, चार द्वितीय श्रेणी चेयर और दो वातानुकूलित कोच शामिल हैं। ट्रेन के समय, ठहराव और मार्ग में कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों से यात्रा से पहले टिकट और निर्धारित समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत प्रणालियों से प्राप्त करने की अपील की गई है।